फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर खुलासे के बाद दिल्ली के तीन व्यापारियों के घर पहुंचा आयकर विभाग

Wed, 27 Apr 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पनामा पेपर लीक - फोटो : bbc
विज्ञापन
विदेश में बेनामी संपत्तियों में निवेश से संबंधित पनामा पेपर खुलासे के बाद दिल्ली के तीन व्यापारी अब निशाने पर हैं। आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए इन तीनों व्यापारियों के घरों के दरवाजे खटखटाए हैं।
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने बताया है कि विभाग सबसे पहले उन लोगों का सर्वे कर रही है जिन्होंने अधिकारियों को लिखित में यह बात कही है कि उनका टैक्स बचाने के लिए बनाई गई कंपनियों से कोई लेना देना नहीं है।

आयकर अधिकारियों के अनुसार उनकी जांच पड़ताल मंगलवार को दोपहर में शुरू हुई थी जो देर रात तक चली। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस  में छपी खबर के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि जहां सर्वेक्षण किया गया वहां उनके डॉक्यूमेंट्स, कंप्यूटर और लैपटॉप आदि जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्यापारियों को भेजी गई प्रश्नावली

अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली के जिन तीन व्यापारियों का सर्वे किया गया उनमें से दो तो ऐसे हैं जिन्होंने टैक्स बचाने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में कंपनी बनाई थी। वहीं, तीसरे व्यापारी ने संयुक्त अरब अमीरात में कंपनी बनाई थी।

इन तीनों ही व्यापारियों से आयकर विभाग ने पहले भी बात की थी। बता दें कि पनामा पेपर खुलासे में जिन लोगों का भी नाम सामने आया है विभाग ने सबको एक स्टैंडर्ड प्रश्नावली का सेट भेजा है। इसके साथ ही कुछ खास प्रश्नों का एक सेट अलग से भी भेजा गया है जिसमें उनसे संदेहास्पद कंपनियों से उनके संबंधों के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अब तक आयकर विभाग ने पनामा पेपर में शामिल हु‌ए 160 लोगों की पहचान कर ली है जिनकी स्क्रूटनी करनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें