फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली विश्वविद्यालय में आरआरआर केंद्र और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने घर को किया गया विकसित, 45 टायर और 3,000 ईंटों से तैयार हुआ केंद्र
विज्ञापन



नई दिल्ली।
दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में पुराने ढलाव घर को परिवर्तित कर बनाए गए आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकल) केंद्र और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। मिरांडा हाउस कॉलेज के सहयोग से विकसित इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर पार्षद इंद्रजीत सहरावत, सिविल लाइंस के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, मिरांडा हाउस की प्राचार्य डॉ. बिजयलक्ष्मी नंदा और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि सिविल लाइंस में इस आरआरआर केंद्र के निर्माण में 45 पुराने टायर और 3,000 से अधिक पुरानी ईंटों का उपयोग किया गया है। यह केंद्र पुराने कपड़े, खिलौने और ई-वेस्ट के संग्रहण व पुनर्चक्रण के लिए सामुदायिक केंद्र के रूप में काम करेगा। महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्वच्छ एवं हरित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें