एनडीएमसी के वार्षिक सांस्कृतिक कैलेंडर का हिस्सा बनेगी शक्ति कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की तरफ से महिला कला कार्यशाला शक्ति : भारतीय संस्कृति और समाज में महिलाओं का उत्सव का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने प्रख्यात कलाकार रामेश्वर ब्रूटा की उपस्थिति में किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने शक्ति कार्यशाला को एनडीएमसी के वार्षिक सांस्कृतिक कैलेंडर का हिस्सा बनाने की घोषणा की।
कार्यशाला में 20 प्रतिष्ठित महिला कलाकार भाग ले रहीं हैं, जो अपनी कलाकृतियों से नारी शक्ति, पहचान और सामाजिक परिवर्तन को व्यक्त करेंगी। ब्रूटा ने कार्यशाला को आत्म-अभिव्यक्ति और समानता के विचारों को आगे बढ़ाने वाला मंच बताया। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।