नई दिल्ली। द हाट ऑफ आर्ट का 13वां संस्करण भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन मंत्री कपिल मिश्रा और संदीप मारवाह ने किया। इस दौरान प्रदर्शनी आयोजक और संस्थापक ज्योति यादव के साथ फिल्म अभिनेता बिंदू दारा सिंह भी मौजूद रहे। ज्योति ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 200 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
द हाट ऑफ आर्ट कलाकारों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। आयोजन के दौरान दर्शकों को विविध कलाकृतियों का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। संवाद