नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में उद्योग समर्थित प्रयोगशाला का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इसकी स्थापना आपदा जोखिम न्यूनीकरण उत्कृष्टता केंद्र (सीईडीआरआर) और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के माध्यम से हिल्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने प्रयोगशाला का निरीक्षण कर इस पहल के पीछे किए गए सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। इस दौरान रजिस्ट्रार बिनोद डोले, सिविल इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख प्रो. अवधेश कुमार सहित कई दूसरे अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, उद्घाटन के बाद मैकेनिकल और केमिकल एंकरिंग सिस्टम पर लाइव डेमो भी आयोजित किया गया। ब्यूरो