फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 11 किमी लंबे छठ घाट का उद्घाटन, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- यह पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात

Thu, 12 Nov 2026 05:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट व सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण का उद्घाटन किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह छठ व्रतियों को उपहार है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन किया। साथ ही सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण कार्य भी दिल्लीवासियों को समर्पित किया गया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी थीं। करीब 115.29 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना से दिल्ली में छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से अधिक व्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन




उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, कल से छठ का महापर्व शुरू हो रहा है। इस पावन पर्व से पहले, आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी छठ व्रतियों, सनातन धर्म के अनुयायियों और पूर्वांचल के लोगों को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है।
विज्ञापन

  साथ ही कहा, यह दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस वर्ष भी छठ महापर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रत्येक परिवार श्रद्धा, सम्मान और सुविधा के साथ पर्व मना सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर का यह क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित था। सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए विकसित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व का आयोजन पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य होगा। वह स्वयं भी विभिन्न घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पर्व मनाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह घाट पूर्वांचल समाज की आस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीं, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इसे देश में नहर किनारे विकसित होने वाला अपनी तरह का पहला घाट बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निर्माण में पूर्वांचली समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्रद्धालुओं को सम्मान के साथ पूजा की सुविधा मिलना उनका अधिकार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें