फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 11 किमी लंबे छठ घाट का उद्घाटन, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- यह पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात

Thu, 12 Nov 2026 05:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट व सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण का उद्घाटन किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह छठ व्रतियों को उपहार है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन किया। साथ ही सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण कार्य भी दिल्लीवासियों को समर्पित किया गया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी थीं। 

विज्ञापन




उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, कल से छठ का महापर्व शुरू हो रहा है। इस पावन पर्व से पहले, आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी छठ व्रतियों, सनातन धर्म के अनुयायियों और पूर्वांचल के लोगों को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


साथ ही कहा, यह दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस वर्ष भी छठ महापर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रत्येक परिवार श्रद्धा, सम्मान और सुविधा के साथ पर्व मना सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें