प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हिंदु युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी फईम अहमद उर्फ साहिल खान को एक पार्टी का कार्यकर्ता बताया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैमसंग कंपनी की नई मोबाइल इकाई का उद्घाटन करने नोएडा आए थे।
उसी दिन नोएडा के सेक्टर-31 निवासी फईम अहमद उर्फ साहिल खान की ओर से फेसबुक पर डाले गए पोस्ट में पीएम और सीएम के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया था। हिंदु युवा वाहिनी के उमेश कुमार तिवारी ने सेक्टर-20 कोतवाली में फईम के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
पीएम और सीएम के खिलाफ एक व्यक्ति ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसके खिलाफ शिकायत मिली और रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।- मनीष सक्सेना, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-20