पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि कस्बे और आसपास के गांव में रहने वाला मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति गोकशी करते पकड़ा गया या उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
बहिष्कार के बाद समुदाय का कोई भी व्यक्ति उससे संबंध नहीं रखेगा। हाजी तौहिद कुरैशी, यूनुस पहलवान, मा.इकबाल, आरिफ कुरैशी, शकील कुरैशी, आफताब कुरैशी, अनीस कुरैशी, महताब आदि लोग मौजूद रहे।
यह है मामला
दरअसल, मामला यह है कि शुक्रवार को नूरगंज कॉलोनी में पुलिस गोकशी के वांछित को पकड़ने गई थी, जहां आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। वहां से पुलिस को बैरंग अपनी जान बचाकर लौटना पड़ा था। पुलिस टीम पर हुए हमले को देखते शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पंचायत का आयोजन किया।
गोकशी के वांछित और पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, आरोपियों की पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हैं।
- उम्मेद बहादुर सिंह एसओ मुरादनगर