फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमीक्रॉन-2 तिहरा हत्याकांड: सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, नहर में बही युवती का शव

Wed, 25 Jul 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

ओमीक्रान-2 सेक्टर में 20 जुलाई को तिहरे हत्याकांड मामले में बिलासपुर स्थित खेरली नहर में बहाया गया युवती का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। दादरी पुलिस ने खेरली नहर के आठ थाना क्षेत्रों में बात की है, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। एक युवक ने चार दोस्तों की मदद से बदला लेने के लिए तीनों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


ओमीक्रान-2 सेक्टर में निवासी मंजू यादव के बेटे कृष्णकांत के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले दोस्त मनीष ने बहन के कृष्णकांत से संबंध होने की जानकारी होने पर विरोध किया था। झगड़ा होने के बाद मनीष ने बदला लेने के लिए 20 जुलाई को उसके घर में जाकर कृष्णकांत की हत्या कर दी थी। इस दौरान कृष्णकांत की मां और बहन के जगने पर उन्हें भी मार दिया गया था। 

बाद में पांचों आरोपियों ने कृष्णकांत और प्रियंका का शव बिलासपुर नहर में फेंक दिया था, लेकिन महिला का शव ठिकाने नहीं लगा पाए थे। दूसरी तरफ, खेरली नहर में दोनों के शव गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर की सीमा पर देखे गए थे। दोनों जिलों की पुलिस पहुंची पर दोनों थानों के बीच सीमा विवाद का मामला चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही छानबीन - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाने की पुलिस ने कृष्णकांत का ही शव निकाला। लोगों का कहना था कि जबकि काफी देर तक विवाद के कारण दूसरा शव बहकर आगे निकल गया। बाद में कृष्णकांत के शव की पहचान हुई, लेकिन प्रियंका का शव अब तक नहीं मिला है। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रेटर नोएडा आशीष श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए लिखे जाने की बात कही थी।       
   
सीओ द्वितीय करेंगे शव बहाने के मामले की जांच      
शव बहाने के मामले में मीडिया रिपोर्ट से जानकारी लेकर जांच सीओ द्वितीय को सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई प्रेषित की जाएगी। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण       

हाथरस गेट तक जारी की सूचना
दनकौर कोतवाली पुलिस को कृष्णकांत का शव मिला था जबकि दूसरे शव की खोज की जा रही है। खेरली नहर में आगे पड़ने वाले आठ थाना क्षेत्र हाथरस गेट तक सूचना पहुंचा दी गई है। संभावना है कि शव किसी स्थान पर अटक गया है जल्द थाने की टीम जाकर इसकी जांच करेगी और शव खोजा जाएगा। - निशांक शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें