फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तत्काल टिकट मिलता है तो RPF जवान होते हैं तैनात

Thu, 21 May 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकटों की हो रही कालाबाजारी के बारे में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आरपीएफ हरकत में आई है। बृहस्पतिवार को तत्काल के समय तीन जवानों को तैनात किया गया। तत्काल कराने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत महसूस हुई। बगैर किसी धक्का-मुक्की के लोगों ने आसानी से अपना टिकट लिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बुधवार को सेक्टर-29 निवासी गोविंद शर्मा और एनआईटी-3 निवासी सारिका, अंतेश आदि महिलाओं ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओल्ड रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर तत्काल के समय महिला दलालों का कब्जा रहता है।

इसके चलते उन्हें पिछले पांच दिनों से बंगलूरू और कटरा के लिए तत्काल का टिकट नहीं मिल रहा है। अमर उजाला ने रेल प्रशासन को पहले ही चेताया था कि आरक्षण केंद्र पर महिला दलालों का कब्जा रहता है। लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


बुधवार को जब लोगों ने शिकायत दर्ज कराई और समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए आरपीएफ और जीआरपी की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया गया।

बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर समेत तीन जवान सुबह काउंटर पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें