साइबर सिटी में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली के राजौरी गार्डन के रहने वाले एक व्यक्ति ने गुड़गांव के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-4 निवासी एक रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-29 में मामला दर्ज कराया है।
दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहने वाले अजय डोगरा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गुड़गांव के डीएलएफ-4 निवासी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल संजय राज से प्लॉट के सिलसिले में संपर्क किया था।
पीड़ित ने बताया कि प्लॉट का एग्रीमेंट काफी समय पहले हो गया था और उन्होंने करीब 30 लाख रुपये भी उन्हें दिए थे। लेकिन एग्रीमेंट के बावजूद उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया।
पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर पहले इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मामला थाना पुलिस को सौंपा गया है।
जिस पर पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि प्लॉट एग्रीमेंट का मामला है। पीड़ित का आरोप है कि उसने प्लॉट के लिए रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल संजय राज को 30 लाख रुपये दिए। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई जारी है।