फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलन, गुस्सा और मर्डर: मना करने के बाद भी लड़की से मिलता था हर्ष, अक्षत को नहीं था पसंद; रेत दिया गला

Fri, 25 Jul 2025 10:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अक्षत शर्मा के रूप में हुई है, जो पांडव नगर का रहने वाला है और पढ़ाई के साथ-साथ आइसक्रीम बेचकर जीविका चलाता है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र ने एक युवक का गला ब्लेड से रेत दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने यह हमला एक लड़की को लेकर जलन और गुस्से में किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अक्षत शर्मा के रूप में हुई है, जो पांडव नगर का रहने वाला है और पढ़ाई के साथ-साथ आइसक्रीम बेचकर जीविका चलाता है। आरोपी ने हर्ष भाटी को कई बार लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी और बाद में उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि हर्ष के गले में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि ये घटना 17 जुलाई को तब हुई जब हर्ष उस लड़की के साथ खड़ा था। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर पांडव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पांडव नगर थाने और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की दो विशेष टीमें गठित की गईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें