फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः मल्टीलेवल कार पार्किंग में होंगी व्यावसायिक गतिविधियां

Wed, 18 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर 18 में मल्टी लेवल कार पार्किंग - फोटो : राजन राय
विज्ञापन

नोएडा की मल्टीलेवल कार पार्किंग में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी। यहां दुकानें, ऑफिस, शोरूम, रेस्टोरेंट, पार्टी लॉन बनेंगे। इसका मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दिलाना है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक पार्किंग की योजना के दौरान ही इसकी योजना बनाई गई थी। अब जैसे-जैसे पार्किंग तैयार हो रही हैं। वैसे-वैसे पुरानी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू किया गया है।

सेक्टर-18 मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर कर सकेंगे पार्टी
सेक्टर-18 की मल्टीलेवल कार पार्किंग की छत पर एक रेस्टोरेंट, पार्टी लॉन और बैंक्वेट हॉल बनेंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। मंगलवार को हुई अधिकारियों की बैठक के बाद टेंडर निकालने का निर्णय लिया गया। यहां 10 हजार वर्गमीटर में लोगों को पार्टी करने मौका मिलेगा।
विज्ञापन


खास बात यह कि इसकी बुकिंग में अन्य स्थानों के मुकाबले कम खर्च करना पड़ेगा। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी की माने तो नोएडा में शादी समारोह के लिए इससे अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिलेगी।

नीचे गाड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था होगी और ऊपर पार्टी की जगह होगी। उम्मीद है कि टेंडर निकलने के बाद इसका काम निजी कंपनी करेगी, जिसे जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा जाएगाख् ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन

सेक्टर-38ए में दुकानें, शोरूम और ऑफिस

सेक्टर-38ए स्थित बोटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग आठ फ्लोर की होगी। भूतल पर 11 दुकानें और शोरूम होंगे, जिसमें लोगों को बड़े ब्रांड और खाने-पीने का सामान मिलेगा। इमारत के आठवें फ्लोर के बाद 15 अन्य फ्लोर बनने हैं। इनमें बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस होंगे। ऑफिस किराये या खरीदे जा सकेंगे।

प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर एससी मिश्रा का कहना है कि पार्किंग शुरू होने के बाद जरूरत के हिसाब से ऑफिस वाले फ्लोर का निर्माण कराया जाएगा। यह तीसरे फेज में प्रस्तावित है।

सेक्टर-16ए अंडरग्राउंड कार पार्किंग में कैफेटेरिया
सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में निर्माणाधीन अंडरग्राउंड कार पार्किंग में कैफेटेरिया का निर्माण प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट इंजीनियर के मुताबिक अंडरग्राउंड पार्किंग तीन तल की होगी। पार्किंग की छत के पार्क के रूप में विकसित होगी। इसके बीच में कैफेटेरिया बनेगा। फिलहाल इसका काम 31 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका बजट 76 करोड़ रुपये है।

बॉटेनिकल गार्डन कार पार्किंग जनवरी में होगी शुरू
सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन कार पार्किंग 31 जनवरी तक शुरू होगी। इस बाबत प्राधिकरण में मंगलवार को एक बैठक हुई और यह फैसला लिया गया। इसका 83 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यहां इलेक्ट्रिक काम का टेंडर होने वाला है। इसके बाद काम में तेजी आएगी। पूरी पार्किंग का बजट 550 करोड़ रुपये है। यहां आठ तलों पर 39 हजार वर्गमीटर स्पेस में 7000 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें