फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी, हत्या और एक फोन कॉल: रातभर गुस्से की आग में जली महिला, अगले दिन सूरज निकलने से पहले कर दिया सौतन का कत्ल

Mon, 02 Jun 2025 10:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिला के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अफसरी ने सुबह करीब 4.25 बजे पीसीआर कॉल कर घर में दो चोर घुसने और सौतन पर जानलेवा हमला करने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने यह कहानी दोहराई। 
विज्ञापन
महिला ने की सौतन की हत्या - फोटो : META AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर इलाके में सोमवार तड़के एक महिला ने अपनी सौतन नस्बू खातून (30) की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला अफसरी खातून ने खुद पुलिस को कॉल कर कहानी बनाने का प्रयास किया लेकिन जांच में पोल खुल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सऊदी अरब में रहने वाले उसके पति को सूचना दे दी है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अफसरी ने सुबह करीब 4.25 बजे पीसीआर कॉल कर घर में दो चोर घुसने और सौतन पर जानलेवा हमला करने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने यह कहानी दोहराई। पुलिस ने गली व बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन किसी बाहरी के अंदर आने का पता नहीं चला। 

पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ में सारी कहानी खुल गई। उसने बताया कि रविवार रात नस्बू से झगड़ा हुआ था। गुस्से में रातभर नींद नहीं आई और तड़के उसने रसोई वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस से बचने के लिए उसने झूठी कहानी सुनाकर बचने का प्रयास किया, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया। मंगलवार को नस्बू के माता-पिता के दिल्ली आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पहली शादी की जानकारी दिए बिना की थी शादी
गली नंबर-10, चौथी मंजिल, पहलवान चौक, बटला हाउस, जामिया नगर निवासी अंसार दुबई में नौकरी करता है। यहां उसकी पहली पत्नी अफसरी और दूसरी पत्नी नस्बू रहती हैं। हैदराबाद की नस्बू से दो साल पहले ही अंसार ने शादी की और 10 माह पहले उसे लेकर दिल्ली आ गया। उसने नस्बू को अपनी पहली पत्नी अफसरी और उसके तीन 14, 13 और 6 साल बच्चों के साथ एक ही घर में छोड़कर सऊदी अरब चला गया। यहां अफसरी और नस्बू का छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। अफसरी उसे पसंद नहीं करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें