फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज की जगह के चुनाव को लेकर भिड़े दो इमाम, जमकर चले लात-घूसे

Wed, 30 May 2018 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
नमाज
विज्ञापन

ईद की नमाज की जगह तय करने से गुस्साए करीब आधा दर्जन इमाम ने एक अन्य इमाम को मंगलवार को पीट दिया। इतना ही नहीं उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शीतला कॉलोनी निवासी इमाम इस्लामुद्दीन ने शिकायत में बताया कि जुमे की नमाज की जगह तय करने की सात सदस्यीय टीम में वह भी शामिल हैं। मंगलवार को वह अन्य सदस्यों के साथ ईदगाह मस्जिद राजीव चौक पर मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान शम्मी खान, खलील, रज्जाक, मौलाना समून, मौलाना याहया, फखरूद्दीन सहित अन्य लोग ईदगाह में आए और उनसे मारपीट करने लगे। उन्होंने जुमे की नमाज के लिए जगह चयनित करने से मना किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 

आरोप है कि शम्मी खान ने उन पर कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें