फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ बिल जुटाने में जुटा, 30 सितंबर तक देना होगा ब्यौरा

Tue, 24 Sep 2019 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ को चौदह दिन में चुनाव खर्चे के बिल जमा करवाने अनिवार्य है। नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को बिल जीएसटी समेत देना होगा। छात्रसंघ पदाधिकारियों को 30 सितंबर तक चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां शिकायत प्रकोष्ठ समिति को देनी होगी। 

विज्ञापन


छात्रसंघ के नई अध्यक्ष आईशी घोष के मुताबिक, चौदह दिनों में चुनावी बिल जमा करवाने का समय है। हमें उम्मीद है कि बिल जमा करवाने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रसंघ 2019 की अधिसूचना कर देगा। 

जेएनयू छात्रसंघ 2018 को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मंजूरी नहीं दी थी, इस पर छात्रसंघ नो कमेंट कह रहा है। जेएनयू छात्रसंघ और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच हमेशा टकराव रहता है। इसलिए देखना यह है कि इस बार नए छात्रसंघ को विश्वविद्यालय प्रबंधन मान्यता देता है या नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें