फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में बनी महज दो किलोमीटर सड़क

Thu, 21 Jan 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना रोड का धीमा निर्माण कार्य इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हर रोज सुबह यहां लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


आलम यह है कि रोड निर्माण शुरू हुए पांच महीने बीत चुके हैं लेकिन मात्र दो किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। वन-वे ट्रैफिक होने के कारण यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरसअल, नगर निगम द्वारा छह करोड़ की लागत से मोहना रोड बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य सितंबर माह से चल रहा है। लेकिन अभी तक रोड का निर्माण सिर्फ दो किलोमीटर हो पाया है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते यहां वन-वे ट्रैफिक किया हुआ है, जिसके कारण अक्सर यहां वाहनों का काफिला जमा हो जाता है। सुबह के वक्त स्थिति अनियंत्रित हो जाती है।
विज्ञापन


मोहना रोड पर रोजाना करीब 100 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। हजारों वाहनों के निकलने से यहां पर पूर दिन धूल उड़ती रहती है। इससे सड़क के किनारे की दुकानों पर बैठने वाले दुकानदार खासे परेशान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें