फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पांच सेंकड में गरीब को इलाज दे रहा आयुष्मान भारत

Thu, 28 Feb 2019 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पांच सेंकड में गरीब मरीज को आयुष्मान भारत के जरिए इलाज मिल रहा है। अब तक दो करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड मिल भी चुका है। गुरुवार को दिल्ली के होटल हयात में पहली बार आयुष्मान भारत को लेकर आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत अब तक 13.5 लाख मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इन मरीजों पर सरकार इलाज में 18 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। योजना को 157 दिन पूरे होने पर ये सम्मेलन किया जा रहा है।

इस दौरान देश और दुनिया के स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञों ने योजना के महत्व पर चर्चा की। इस योजना के तहत 2 करोड से भी अधिक हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं, इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने में निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. भूषण ने कहा कि हर साल इलाज पर होने वाले खर्च के चलते 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंच जाते हैं। दूसरी ओर 40 करोड़ गरीब आबादी निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकती है, जबकि स्वास्थ्य संबंधी 70 फीसदी सेवाएं निजी क्षेत्र मुहैया करा रहा है।

इस कार्यक्रम को 33 राज्य लागू कर चुके हैं और पंजाब व केरल में जल्द ही यह योजना लागू होने वाली है। 
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने एक विडियो संदेश के माध्यम से कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है जिससे न सिर्फ बड़ी संख्या में भारतीयों की मदद कर रही है। 
ऑस्ट्रेलियन डिजिटल हेल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम केल्सी को आयुष्मान भारत के टॉर्च बियरर से सम्मानित किया। यह सम्मान कागज रहित स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की दिशा में उनके कार्यों के लिए दिया। इस कॉनक्लेव में कई सत्र शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें