फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः लगातार दूसरे दिन 500 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 534 नए मरीज, कुल 11088 हुई संख्या

Wed, 20 May 2020 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में कोरोना वायरस के 534 नए मरीज मिले हैं। लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है कि संक्रमितों का आंकड़ा 500 या इसके पार पहुंचा है। हालांकि, 442 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 11,088 हो गई है।

विज्ञापन


अभी तक सबसे ज्यादा 500 मरीज 19 मई को मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में 5192 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 176 लोगों ने कोरोनो के कारण दम तोड़ दिया।

5720 एक्टिव केस में से 1779 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 158 आईसीयू में और 16 वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा कोविड हेल्थ सेंटर में 133, कोविड केयर सेंटर में 648 और होम आइसोलेशन में 2261 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

 
दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 70 हो गई है। फिलहाल दिल्ली में लगभग 145854 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के सख्त आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन

महज छह दिन में मिले एक चौथाई से ज्यादा मरीज

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। अहम यह है कि इनमें से एक चौथाई मरीज पिछले छह दिन में मिले हैं। ऐसे में जब दिल्ली वापस से पटरी पर लौट रही है तो राजधानी के लोगों की कोरोना से बचाव को लेकर चुनौती और बढ़ गई है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। नियमों का पालन करते हुए जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।

महामारी विशेषज्ञ डॉ. विपिन त्यागी का कहना है कि अभी तक लोगों को यह नहीं पता कि किस जिले में कितने मरीज हैं? साथ ही कौन से मरीज कंटेनमेंट जोन से हैं, कौन बाहर के हैं? अभी तक कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में सर्विलांस भी नहीं हुआ है, जिससे यह पता चल सके कि संक्रमण का दायरा किस स्तर पर फैलाव कर चुका है। 

दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 11,088 हो चुकी है, जिनमें से 2556 मरीज बीते छह दिन में मिले हैं। 14 से 19 मई के बीच हर दिन औसतन 400 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। यह स्थिति तब है जब दिल्ली में हर दिन जांच भी कम हो रही है। 10 मई को 9584 सैंपल की जांच हुई थी, लेकिन इसके बाद से हर दिन सैंपल की संख्या कम हो रही है। पिछले एक दिन में 3936 सैंपल की जांच हुई है।
 
6 दिन में इतने मरीज
दिन        मरीज
14 मई      472
15 मई      425
16 मई     438
17 मई     422
18 मई     299
19 मई     500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें