फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज हैं हजारों शादियां, लग सकता है ट्रैफिक जाम, रहें सावधान

Mon, 19 Nov 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
विज्ञापन

‘मेहंदी लगाकर रखना, डोली सजाकर रखना, लेने तुझे ओ गोरी आएंगे तेरे सजना...’ सरीखे गानों की धुनों के बीच आज (सोमवार) से शादी-विवाह होने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। दरअसल चार माह की धार्मिक बाधा दूर होने के बाद देवउठनी एकादशी के दिन सोमवार को देवों की पूजा अर्चना करने के साथ एक बार फिर शादियां होनी शुरू हो रही हैं। आषाढ़ माह में भड्डली नवमी के दिन विवाह होने बंद हो गए थे।

विज्ञापन


एक आंकड़े में ये बात सामने आई है कि आज देवोत्थान एकादशी पर दिल्ली-एनसीआर में लगभग 5000 शादियां हैं। ऐसे में सड़कों और वैवाहिक स्थलों पर भीड़ जुटने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। आपको शहर के प्रमुख स्थलों व सड़कों पर जाम झेलना पड़ सकता है। इसलिए आज शाम को सोच-समझकर घर से निकलें।

शाम 5 बजे से इन स्थानों पर हो सकती है भीड़भाड़
आज वैवाहिक स्थलों, बैंक्वेट आदि के पास संख्या बढ़ने के कारण कई जगहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिल ने तैयारी कर रखी है। आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप गलत जगह पार्किंग न करें। इसके साथ ही दिल्ली से गुरुग्राम और नोएडा जाने वाले रास्तों में भी काफी जाम लगने की आशंका है।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक आज सड़कों पर 40 लाख से भी ज्यादा गाड़ियां होंगी जिसके चलते जगह-जगह काफी जाम लग सकता है। सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से भी वाहनों का दबाव रहेगा। साथ ही, व्यापार मेला भी आम लोगों के लिए खुल चुका है। इस कारण भी भीड़ रहेगी।

ज्योतिषियों के अनुसार, देवोत्थानी एकादशी को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होता है और इस दिन विवाह करने के लिए मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती है। यह दिन देवों का माना जाता है और इस दिन उनका दरबार खुलता है।

इस कारण इस दिन मुहूर्त निकलवाए बिना शादी करने में कोई अड़चन नहीं होती। गुरुग्राम के ज्योतिषाचार्य रामधन शास्त्री के अनुसार, सोमवार को जिले में सैकड़ों युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेंगे। अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन कई जगह गरीब कन्याओं का विवाह सामूहिक तौर पर कराएंगे। उनके अनुसार जिले की ऐसी कॉलोनी व गांव नहीं है, जिसमें सोमवार को शादी नहीं हो रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें