कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में रविवार को आए कोरोना के रिकॉर्ड मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस समय संक्रमण की तीसरी लहर का चरम चल रहा है। चार से पांच दिनों में मामलों में कमी आने लगेगी। दिल्ली में आईसीयू बेड की कमी पर उन्होंने कहा कि कि सरकार लगातार बेड की संख्या बढ़ा रही है। बीते कुछ दिनों में 110 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालातों पर उन्होंने कई विशेषज्ञों से बातचीत की है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि आने वाले चार से पांच दिनों में संक्रमण के मामलों में कमी आने लगेगी।
निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के विषय में जैन ने कहा कि यह उनकी समझ के बाहर है कि जब भी निगम के कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो एमसीडी तुरंत वेतन कैसे जारी कर देती है। इसका मतलब यह है कि निगम के महापौर एक योजना के तहत जानबूझकर वेतन रोकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई लोग अभी भी मास्क नहीं है लगा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही।