फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एक और 'निकिता' कांड: ससुराल वालों ने फंदा डाल ले ली बहू की जान, दादी की बात रुला देगी; Video

Sun, 28 Dec 2025 06:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

इशिका के पिता जितेंद्र भाटी का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस लापरवाही बरत रही है। बढ़पुरा गांव में इशिका की हत्या को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
इशिका (पोती), साथ में दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित बढ़पुरा गांव की बेटी इशिका उर्फ ईशु की चार दिन पूर्व दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 10 लाख की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। दहेज दानवों को कठोर से कठोर सजा की मांग को लेकर बढ़पुरा गांव में ग्रामीणों ने बैठक की गई है। 

विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव के जितेंद्र भाटी ने 23 नवंबर वर्ष 2023 को अपनी बेटी इशिका उर्फ ईशु व अपनी भतीजी की शादी बागपत जनपद के गोठरा गांव में की थी। अपनी हैसियत से अधिक शादी में दान दहेज दिया था। दहेज में पति सचिन व परिजन स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 10 लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। 

24 अक्टूबर को दोपहर के समय विवाहित इशिका उर्फ ईशु को गोठरा गांव में फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पति सचिन, जेठ नवीन, मांगे और चार महिलाओं के खिलाफ बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि इशिका की बड़ी बहन को छह माह पहले प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। 

इशिका के पिता जितेंद्र भाटी का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस लापरवाही बरत रही है। बढ़पुरा गांव में इशिका की हत्या को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर बैठक की है। साथ ही निर्णय लिया है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तो पुलिस के आला अधिकारियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

दहेज एक अभिशाप निवारण समिति के संस्थापक मनमिंदर भाटी का कहना है कि दहेज को लेकर बेटियों की हत्या करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। समाज के लोगों को दहेज दानवों के खिलाफ आवाज उठाकर उनका बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए। जिससे बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें