फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: गंगा में डूबकर दो युवकों की मौत, एक की तलाश जारी

Tue, 09 Apr 2019 02:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
तीन युवक गंगा में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव उदयपुर स्थित गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर स्नान करते समय दो युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोरों व पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं। तीसरे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


नवरात्र पर्व के कारण अहार, अनूपशहर, कर्णवास, नरौरा और रामघाट गंगातट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कासगंज जिले के मोतीनगर निवासी अमित पुत्र नरेश (18) परिजनों के साथ गांव तलवार में अपनी बुआ के यहां तेरहवीं संस्कार में आया था।

वहां से मंगलवार को अमित परिजनों व मामा के परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गांव उदयपुर गंगातट पर गया। यहां सभी लोग स्नान करने लगे। इस दौरान अमित पानी की तेज बहाव में बह गया। उसे डूबता देख उसके फुफेरे भाई अंकित (22) पुत्र भानुप्रताप व अंकुर (20) पुत्र ऋषिपाल उसे बचाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन वह भी डूबने लगे।
विज्ञापन


तीन युवकों के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद अंकित को निकाल लिया गया। उसे अनूपशहर सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे अनूपशहर कोतवाल जेके सिंह और एसडीएम डिबाई राजघाट से गोताखोर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करवाया। कुछ देर बाद अंकुर के शव को भी निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें