आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (एआरएसडी) में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में व्हाट्स ऐप के जरिये नकल कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी उत्तर पुस्तिका को लेकर भागने लगा था। गार्ड ने कमरे को बंद कर उसे पकड़ा। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहल्ला जाटवारा, सोनीपत (हरियाणा) निवासी नवीन (21) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।