फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौत : स्वास्थ्य विभाग को फोर्टिस अस्पताल की जांच के आदेश, दो सप्ताह की मोहलत 

Wed, 22 Nov 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
adya singh - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
एक ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, वहीं, प्राइवेट अस्पतालों के लंबे-चौड़े बिलों के साथ कई और पीड़ित भी सामने आने लगे हैं। मंगलवार को दिन भर मंत्रालय में बैठकों और चंडीगढ़ तक फोन खड़कने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


इस बीच मंत्रालय के पास कई बड़े प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ भी शिकायतें पहुंची हैं। इस मामले में मंत्रालय ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग तत्काल जांच कराते हुए दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली के अलावा कई और राज्यों से भी शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन सोशल साइट्स पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ट्वीट करते हुए लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली के द्वारका निवासी आद्या की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों को अस्पताल ने 18 लाख से भी ज्यादा का बिल सौंप दिया था।

इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक ईमेल देते हुए शिकायत भेजने को कहा। सूत्र बताते हैं कि इसी ई मेल पर कई शिकायतें मिली हैं, लेकिन इनमें से आद्या से जुड़ी शिकायत आने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

शायद यही वजह है कि मंत्रालय को आदेश पत्र में खबरों का संज्ञान लेते हुए जांच का जिक्र करना पड़ा। उधर, एक दिन पहले ही अस्पताल इन आरोपों का खंडन कर चुका है।

 दो सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट 

adya singh - फोटो : अमर उजाला
मंत्रालय की सचिव प्रीति सूदन ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित झा को लिखा है कि इस मामले की तत्काल जांच कराते हुए दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजी जाए।

साथ ही इसमें विशेषज्ञों की राय को भी शामिल किया जाए। अगर मामले में अस्पताल की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर उतर रहा गुस्सा
सोशल मीडिया पर प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ जमकर गुस्सा उतर रहा है। पिछले 72 घंटों के भीतर 25 हजार से ज्यादा ट्वीट प्राइवेट अस्पतालों पर लगाम कसने की मांग करते हुए पोस्ट किए गए हैं।

वहीं, अन्य प्राइवेट अस्पतालों को लेकर पीड़ितों ने भी आगे आकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से न्याय की गुहार लगाई है। 

जांच के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह मामला काफी गंभीर है। सोशल मीडिया पर जिस तरह से यह मामला सबके सामने आया है वह चौंकाने वाला है। लेकिन हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी होने के बाद मंत्रालय अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जेपी नड्डा का बयान

adya singh
हरियाणा सरकार को इस मामले में जांच करने का आदेश दिया है। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई करेंगे। सरकार मरीजों को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसलिए प्राइवेट अस्पतालों को लेकर लागू क्लीनिकल स्थापना कानून को लेकर भी सभी राज्यों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। -जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें