फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड में पुलिस ने पकड़े तीन हमलावर

Sun, 30 Nov 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किराना दुकानदार पंकज शर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए नवादा निवासी अरुण उर्फ मटरू, नितिन व नरेश से पुलिस पूछताछ कर रही है। सोमवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। हमले के पीछे चुनावी रंजिश और आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना को एक जन प्रतिनिधि की शह पर अंजाम देने के आरोप लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस जनप्रतिनिधि का हाथ होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि डबुआ कॉलोनी निवासी किराना दुकानदार पंकज शर्मा को बुधवार की रात दुकान पर बैठे थे तभी तीन हमलावर उन पर गोलियां बरसा कर बाइक से भाग निकले थे। नाजुक हालत में पंकज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन कर शरीर से गोलियां निकाले जाने के बावजूद हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हमलावरों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी से क्षुब्ध डबुआ कॉलोनी वासियों ने पूर्व मत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। सीपी सुभाष यादव ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा था। सारन और क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस टीम ने शनिवार देर रात छापामारी कर अरुण उर्फ मटरू, नितिन व नरेश को अरेस्ट किया। सारन थाना इंचार्ज अमित कुमार के मुताबिक आरोपियों ने पंकज शर्मा से पुरानी रंजिश होना कुबूल किया है। आरोपियों को सोमवार में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें