फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद होगा मेट्रो का ट्रायल

Sun, 02 Mar 2014 08:35 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बताया कि चार माह बाद बदरपुर-वाईएमसीए कॉरिडोर पर मेट्रो का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैक का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। सूरजकुंड स्थित विवंता होटल में आयोजित उद्यमियों के एक सेमिनार में उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

मेट्रो के शुरू होने से एक ओर जहां लोगों को एनसीआर के शहरों में आने-जाने की सुविधा आसान होगी। वहीं उद्योगों को भी चार चांद लगेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी डीएमआरसी के अधिकारियों के साथ दो दिन पहले ही बैठक हुई है, जिसमें इस बात की चर्चा की गई कि मेट्रो को निर्धारित समय सीमा में ही संचालित करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमियों को बताया कि उनके पास जो रिपोर्ट आई है। उसके मुताबिक कॉरिडोर बनने के साथ ट्रैक बिछाने का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि 40 प्रतिशत स्टेशन के काम पूरे किए जा चुके हैं। चार माह बाद मेट्रो का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने डीएमआरसी से मार्च 2012 में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 13.875 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर में नौ स्टेशन सराय ख्वाजा, एनएचपीसी, सेक्टर-27ए, मेवला महराजपुर, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, न्यू टाउन, वाईएमसीए बनाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें