फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर चौक पर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन शुरू

Sun, 16 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मानेसर के ग्रामीणों ने आईएमटी चौक पर 19 एकड़ पंचायती जमीन विवाद को लेकर शनिवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया था। शनिवार से अनिश्चितकाल के लिए शांतिपूर्वक धरना आईएमटी फ्लाईओवर के पास ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि एचएसआइआइडीसी के दबाव से निकलकर सरकार मानेसर क्षेत्र में इस जमीन पर सरकारी अस्पताल बनाने नहीं बनाएगी, तब तक ग्रामीण धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। हर रोज अलग-अलग ग्रामीण धरने पर बैठेंगे।

इस मामले को लेकर नियुक्त कमेटी 18 अक्तूबर को स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह से भी मिलेगी। ग्रामीण इस समस्या समाधान के लिए ज्ञापन भी सौपेंगे।
शनिवार को सुबह ही करीब 20 बुजुर्ग धरने पर बैठ गये।

बुजुर्गों ने बताया कि समस्त ग्रामवासी अपना हक पाने के लिए धरना प्रदर्शन के अलावा भूख हड़ताल पर भी करेंगे। उनका कहना है कि पंचायती जमीन पर अस्पताल के अलावा कोई काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अभिमन्यु थानेदार, हीरालाल नंबरदार, रमेश सूबेदार, राजबीर यादव, धर्मबीर नंबरदार, धीर सिंह, ब्लाम समिति सदस्य उमेद, रवि प्रधान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें