बता दें कि साफ मौसम के बीच बुधवार को एक तरफ नए साल का जश्न मनाने लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकले। वहीं, दूसरी ओर इसकी वजह से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर जबरदस्त जाम की स्थिति देखने को मिली। आलम यह था कि दोपहर तक राजीव चौक, बाराखंभा, टॉलस्टॉय मार्ग, अशोक रोड, इंडिया गेट सर्कल, दिल्ली हाईकोर्ट, मथुरा रोड, जनपथ, रेल भवन मार्ग, संसद मार्ग इत्यादि जगहों पर जाम लगा रहा। जगह-जगह पुलिसकर्मी वाहनों की रफ्तार को गति देने का प्रयास कर रहे थे।वहीं, लुटियन दिल्ली में भी भारी जाम लगा रहा।