फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: राजधानी में मानसून ट्रफ का असर जारी, दो से तीन बार पड़ी फुहारें, कल भी हल्की बारिश के आसार

Tue, 25 Aug 2026 10:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में मंगलवार को मानसून ट्रफ के कारण तेज और हल्की बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में कल भी बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मानसून ट्रफ का असर मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान जहां भोर में तेज बारिश ने पूरी दिल्ली को तेज वर्षा में भिगोया। वहीं, दोपहर और शाम को अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश ने राहत दी और मौसम खुशनुमा हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को भी ट्रफ का असर बना रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

राजधानी में भोर में पांच बजे से ही कम दबाव का क्षेत्र बनने से अधिकतर स्थानों पर एक घंटे से अधिक तेज वर्षा हुई। हालांकि, बाद में मौसम खुलने से धूप निकल आई और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मानसून ट्रफ के चलते दोपहर से लेकर शाम तक दो से तीन बार अलग-अलग स्थानों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश ने लोगों को भिगोया। बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। 

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में सोमवार से मंगलवार के बीच पिछले 24 घंटे में 99.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में मंगलवार सुबह 8.30 बजे से शाम पांच बजे तक 8.7 एमएम हुइ बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार से मंगलवार के बीच पिछले 24 घंटे में लोधी रोड में 98.3, रिज क्षेत्र में 100.4 एमएम और आयानगर में 101.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

24 घंटों में अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। 

24 घंटों में 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।     
विज्ञापन

बुधवार को भी हल्की वर्षा के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान ट्रफ का असर बना रहेगा। इसके चलते बुधवार को दोपहर और दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर, मानसून की ट्रफ जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर और प्रयागराज तक दर्ज की गई है। ऐसे में सप्ताह भर तक बादलों के छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें