हर दिन 50-60 ट्रेन हो रही है प्रभावित
पिछले दस दिनों से लगातार ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती ही जा रही है। इसका मुख्य वजह रेलवे कोहरा को मान रहा है। रविवार को सुबह 6 बजे तक दिल्ली पहुंचने वाली 35 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इनमें मुख्य रूप से पतालकोट एक्सप्रेस करीब 4 घंटे की देरी से चली। इसी तरह गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 5 मिनट लेट हुई। कालिंदी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे वहीं पूर्वा दो घंटे, काशी विश्वनाथ ढाई घंटे, कालिंदी करीब 3 घंटे, फरक्का पौने दो घंटे की देरी से चली। इसके अलावा आनंद विहार हमसफर, वैशाली, श्री शक्ति एक्सप्रेस, महाकौशल, आनंद विहार हमसफर, सदभावना, पदमावत, लखनऊ एसी एक्सप्रेस, सत्याग्रह, तेजस समेत 60 से अधिक ट्रेनों पर कोहरे का असर पड़ा। इस कारण यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ा।
परिवर्तित समय से चली ट्रेन
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर देरी से ट्रेन पहुंचने की वजह से वापसी दिशा में ट्रेन परिवर्तित समय से चल रही है। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-पटना स्पेशल दोपहर 1:20 बजे की जगह शाम 4 बजे रवाना हुई वहीं जनसाधारण एक्सप्रेस दोपहर 1:35 बजे की जगह शाम 3:30 बजे रवाना की गई। इसी तरह आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे की जगह शाम 6:30 बजे के लिए पुनर्निधारित की गई। इसी तरह निजामुद्दीन हुबली, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन भी परिवर्तित समय से अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना की गई। इस कारण मुसाफिरों को स्टेशन पर परेशान होते दिखें।