फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

Sun, 15 Jun 2025 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rain Alert in Delhi NCR Today : दिल्ली मे तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फिरोजशाह रोड पर एक पेड़ उखड़ गया।
विज्ञापन
फिरोजशाह रोड पर बारिश में गिरा एक बड़ा पेड़। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एमसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ समय पहले अगले कुछ घटों में दिल्ली-एनसीआर के लिए तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी।  दिल्ली मे तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फिरोजशाह रोड पर एक पेड़ उखड़ गया।

विज्ञापन

विभाग के कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं चलने से इलाकों में अस्थाई ढाचों को नुकसान हो सकता है, पेड़ गिर सकते  हैं और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
सुबह-दिन के समय यातायात व्यवधान के साथ ही आकाशीय बिजली से जान का जोखिम भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इन हालात के मद्देनजर लोगों के लिए एडवायजरी भी जारी की है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के लोगों को तेज हवाओं के चलते भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। 

आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में दो दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इन दो तारीखों पर ही नहीं पूरे हफ्ते हल्की बारिश या बूंदाबंदी वाला मौसम रह सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 16 से 20 जून तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ ही हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।





मौसम विभाग के अनुसार 16, 18, 19 और 20 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 17 से लेकर 20 जून के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें