फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 72 घंटे भारी: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वापसी, आज जमकर बरसेंगे बदरा; जानें IMD का अपडेट

Tue, 06 Aug 2024 08:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Weather Today: मानसून के दौरान मौसम विभाग ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अभी भारी बरसात का दौर जारी है। बरसात की वजह से कई घटनाएं हो रही है। दिल्ली में बीते दिनों भारी बारिश की वजह से हादसा हो गया था। एक बार फिर से मानसूनी बरसात की वापिस हो रही है। लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


 

यहां बरसे सबसे ज्यादा मेघ
बीते दिन सोमवार को बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सबसे अधिक बारिश आया नगर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली का ये इलाका सबसे ज्यादा गर्म
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, तेज हवाएं चलीं। इसके बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आया नगर में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा, यहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 
विज्ञापन

वहीं, पालम में 32.6, लोधी रोड में 32.4 व आया नगर में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 58 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही, यहां एक्यूआई 40 दर्ज किया गया। नोएडा में 78, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 68 व फरीदाबाद में 56 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें