फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपने भी तो नहीं लिया अवैध प्लॉट

Wed, 05 Mar 2014 07:25 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लॉट बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारी ने चार लोगों को नामजद कराते हुए दनकौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि, अट्टा गुजरान गांव के पास स्थित यमुना नदी के डूब इलाके में पिछले कई महीनों से कुछ भूमाफिया सक्रिय हैं।

उन्होंने वहां जमीन पर प्लॉट बनाकर उसे फर्जी तरीके से कई लोगों को बेचना भी शुरू कर दिया था। इसकी सूचना जब संबधित विभाग के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया।

इस मामले में हेड वर्क्स खंड आगरा के सीनियर अधिकारी रमेश चंद ने ब्रजपाल, कृष्ण, अनिल और सतीश के खिलाफ दनकौर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें