फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बस स्टैंड और होडल चौक पर अवैध पार्किंग बनी जाम की बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
- आमजन को झेलनी पड़ रही भारी मुश्किलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। नूंह बस स्टैंड के सामने अवैध पार्किंग और ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बस स्टैंड से लेकर होडल चौक तक हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थिति यह है कि बस स्टैंड के मुख्य द्वार से गुजरना पैदल चलने वालों के लिए भी मुश्किल हो गया है। ऑटो चालक बस स्टैंड के बाहर मनमाने ढंग से गाड़ियां खड़ी कर यात्रियों को बुलाते हैं, जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं, बस स्टैंड के सामने और होडल चौक के बीच सड़क किनारे खड़ी अवैध पार्किंग ने समस्या को और बढ़ा दिया है। स्थानीय लोग आसिफ, नफीस एडवोकेट, सतपाल सिंगला का कहना है कि सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति गंभीर रूप ले लेती है। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें होती हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। खलील अहमद ने बताया हर दिन जाम लगता है, कभी-कभी तो वाहन 10-15 मिनट तक फंसे रहते हैं। पुलिस आती है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं करती। कोई चालान नहीं काटती। लोगों ने मांग की है कि बस स्टैंड के सामने नियमित ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए और अवैध पार्किंग व ऑटो स्टैंड को हटा कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने कहा कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है। लगातार चालान काटे जा रहे हैं। जो भी सड़क पर खड़ा मिलेगा उसी का फोटो खींचकर चालान हो रहा है। कुछ ही दिनों में सुधार नजर आएगा।
फोटो: नूंह बस स्टैंड़ के सामने हाईवे पर अवैध ऑटो पार्किंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें