फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री की रैली से पहले जागा प्रशासन, वर्षों पुराने गड्ढे भरने में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर में 25 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की रैली से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली स्थल अनाजमंडी तक जाने वाले मुख्य मार्गों की सूरत बदली जा रही है। लंबे समय से बदहाल पड़े मार्ग पर अब गड्ढे भरने और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने अनाजमंडी के सामने सड़क पर बने गड्ढों को भर दिया है। वहीं सड़क के दोनों ओर से मिट्टी हटाई जा रही है। इसके अलावा बिसरू मोड़ पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढे में भी टाइलें लगाई गई हैं। पुन्हाना होडल रोड पर जहां जल भराव की समस्या बनती है वहां से नालों की सफाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिसरू मोड के पास सड़क पर बना गड्ढा काफी समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। राहगीरों और वाहन चालकों को यहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन समस्या के समाधान के लिए पहले कोई विशेष पहल नहीं की गई। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली से पहले अचानक शुरू हुए मरम्मत कार्य को लेकर लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। अब वीआईपी दौरे के मद्देनजर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन पहले ही सक्रियता दिखाता तो आमजन को लंबे समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। कई नागरिकों ने सवाल उठाया कि आखिर विकास कार्य और सड़क मरम्मत केवल बड़े कार्यक्रमों या जनप्रतिनिधियों के दौरे से पहले ही क्यों दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
गड्ढे में टाइलें लगाते हुए मजदूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें