फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

Fri, 02 May 2014 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद ने पुलिस ने चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बृहस्पतिवार को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध शराब के 310 पव्वे व बोतल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


थाना भूपानी पुलिस ने टिकावली गांव निवासी गौरव को खेड़ी रोड के पास से देसी शराब के 50 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। थाना एनआईटी पुलिस ने फतेहपुर चंदीला गांव के राजू के घर से 14 बोतल देसी शराब बरामद की, आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाना सारन पुलिस ने एनआईटी के बांगा चौक से बीनू मिश्रा को गिरफ्तार किया है, जिसके  पास से देसी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए। इसी प्रकार थाना मुजेसर पुलिस ने जवाहर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह को संजय कॉलोनी 33 फुटा रोड से गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी शराब के 100 पव्वे बरामद हुए।
विज्ञापन


एक और मामले में मुजेसर पुलिस ने ही संजय कॉलोनी लखनपाल को 50 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें