फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में कटेंगे अवैध कनेक्शन, लगेगा जुर्माना

Fri, 27 Nov 2015 05:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की पेयजल व्यवस्था को दुरूसत करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल्द ही अवैध कनैक्शन धाराकों के विरूद्व अभियान चलाकर जुर्माना लगायेगा।
विज्ञापन


कई वाडों में महीनों से हो रही गंदे पानी की समस्या का दूर किया जा चुका है। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कस्बे के विभिन्न स्थानो पर लगभग चार सौ के करीब अवैध कनेक्शन चल रहे है।

जिन्हें चिंहित करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं को आगामी एक सप्ताह में अपने कनेक्शनों को वैध कराने की मोहलत दी है।

 यदि समय अवधि में कस्बे के लोगों ने अपने कनेक्शन वैध नहीं कराये तो कनेक्शनों को काटने का अभियान चलाकर जुर्माना लगाया जायेंगा। उन्होंने बताया कस्बे में जहां पर पानी लाईन टूटी हुई थी, या नलों से बिना डूंटी के पानी व्यर्थ बह रहा था उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कस्बें में बेहतर जल आपर्ति के लिए 28 नलकूप लगे है। कस्बे के लोगों से पानी के अवैध दोहन नहीं करने व इसका गलत प्रयोग करने वालों के विरूद्व विभाग का सहयोग करने की भी उन्होंने अपील की है।
विज्ञापन


बता दे कि कस्बे में इस समय कुल 3929 कनेक्शन है। जबकि घरों की आबादी दो गुना के करीब है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है की अवैध कनेक्शन की वजह से विभाग को मोटा चुना लग रहा है। हालांकि विभाग ने ऐसे अवैध कनेक्शनों को काटने की तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें