नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दूसरे सेमेस्टर के लिए पीएचडी और एमएस (रिसर्च) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों के लिए दाखिला पोर्टल आवेदन के लिए नौ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। दाखिला से संबंधित पात्रता, कार्यक्रमों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी संस्थान की ओर से जारी सूचना में उपलब्ध कराई जाएगी। विदेशी उम्मीदवारों के लिए दूसरे सेमेस्टर के लिए पीएचडी और एमएस (रिसर्च) कार्यक्रमों में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विदेशी उम्मीदवार दाखिला के लिए https://ecampus.iitd.ac.in/IPGADM/login लिंक पर दाखिला आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। ब्यूरो