फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली सुसाइड: प्रशासन के जवाब से छात्र संतुष्ट नहीं, मांगें न मानने तक प्रदर्शन जारी रखने का एलान

Wed, 26 Aug 2026 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की बाहरी समिति बनाई है, जो दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के छात्र ऋषिकेश कुमार (31) की आत्महत्या के बाद छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों का कहना है कि वे कॉलेज प्रशासन के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। मांगें नहीं माने जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


जांच समिति पर सवाल
आईआईटी दिल्ली ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की बाहरी समिति बनाई है, जो दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। समिति में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार भी शामिल हैं, जिनको लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व डीजीपी अतीत में छात्र प्रदर्शनों को डिजिटल आतंक बता चुके हैं।

छात्रों की अन्य मांगें

  • ऋषिकेश के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा
  • स्टूडेंट अफेयर्स ऑफिस के डीन, एसोसिएट डीन व फिजिक्स विभाग के प्रमुख इस्तीफा दें। प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न हो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें