फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चार सेकेंड में 100 की रफ्तार से दौड़ेगी फॉर्मूला वन रेसिंग कार, आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने की तैयार

Mon, 02 Mar 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हर साल आईआईटी के छात्र अपग्रेड वर्जन के साथ ऐसी कार को डिजाइन करते है। यह कार 253.5 किलोग्राम वजनी है जो चार सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन रेसिंग कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने चार सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ने वाली फॉर्मूला वन रेसिंग कार तैयार की है। इस कार को आईआईटी में आयोजित तकनीक महोत्सव ट्रिस्ट में छात्रों ने प्रदर्शित किया। कार के दीदार के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। आईआईटी दिल्ली के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा अदिति ने बताया कि अलग-अलग ब्रांच के 35 छात्रों की टीम ने इस फॉर्मूला वन रेसिंग कार को तैयार किया है।

विज्ञापन


हर साल आईआईटी के छात्र अपग्रेड वर्जन के साथ ऐसी कार को डिजाइन करते है। यह कार 253.5 किलोग्राम वजनी है जो चार सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। तमिलनाडू के कोयंबटूर में आयोजित फॉर्मूला भारत प्रतियोगिता में कार को दो अवार्ड मिले चुके है। इस प्रतियोगिता में छात्र खुद की डिजाइन और निर्मित फॉर्मूला कार को प्रदर्शित करते है। बता दें कि रविवार को महोत्सव का आखिरी दिन था। इस तीन दिवसीय महोत्सव का अमर उजाला मीडिया सहयोगी था। आखिर दिन भी अलग-अलग श्रेणी में रोबो वॉर आयोजित की गई। जिसे देखने के लिए छात्र काफी उत्साहित दिखे। वहीं लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित मेज रनर प्रतियोगिता के जरिए छात्रों के नवाचार और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। 

कोडिंग से दौड़ रही थी रोबोट कार
कोडिंग की मदद से रोबो कार एक निर्धारित मार्ग पर दौड़ती दिखी। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र कबीर कश्यप ने कहा कि रोबो कार में प्रोग्राम की मदद से कोडिंग की जाती है। जिससे रोबो कार बिना किसी निर्देश के केवल चिन्हित मार्ग पर चलती है। वहीं महोत्सव के आखिरी दिन खेल गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निशानेबाजी से लेकर तीरंदाजी में प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। इसके अलावा छात्रों के लिए कई दूसरी गतिविधियां भी आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें