फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के छात्र की खुदकुशी: पहले साल अच्छे अंकों से हुआ पास, फिर एक युवती से दोस्ती, लेने लगा था ड्रग्स

Wed, 26 Aug 2026 11:18 PM IST
Akash Dubey पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली के छात्र ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को खुदकुशी की। युवती से दोस्ती बिगड़ने पर वह ड्रग्स व अवसाद का शिकार था। अज्ञात पर उकसाने का केस दर्ज है।
विज्ञापन
छात्र ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली में 31 साल के एमएससी फिजिक्स के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र की एक युवती से दोस्ती थी। दोस्ती बिगड़ने के बाद वह ड्रग्स व डिप्रेशन का शिकार हो गया था। वह दिल्ली के विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो एंड एलाइड साइंसेज (विम्हान्स) में दो महीने भर्ती रहा था। हालांकि ये अभी शुरुआती जांच है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्र की दोस्त युवती कौन है और दोनों के बीच क्या विवाद हो गया था। दूसरी तरफ अज्ञात लोगों के खिलाफ किशनगढ़ थाने में खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी घटना के पहले दिन ही दर्ज कर ली गई थी। छात्र ने 22 अगस्त को इंस्टीट्यूट कैंपस की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, छात्र सुबह करीब 8 बजे मेन गेट से आईआईटी दिल्ली कैंपस में घुसा था और उसके बाद लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स गया, जहां से लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचा।

घटना के बारे में सुबह करीब 8.30 बजे किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम कैंपस पहुंची। सबूत इकट्ठा करने के लिए एक क्राइम टीम और एक फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यूनिट को भी बुलाया गया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मरने वाले की जेब से मिला एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। उसकी जांच की जा रही है।

पुलिस छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड और इंस्टीट्यूट से दूसरी ज़रूरी जानकारी भी ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्र की मौत के पीछे अगर कोई और था, तो उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता लगा कि छात्र प्रथम वर्ष में अच्छे अंकों से पास हुआ था। इस वर्ष उसकी दोस्ती एक युवती से हुई थी। कुछ समय बाद वह ड्रग्स लेने लग गया था और डिप्रेशन का शिकार हो गया था। छात्र अपनी मां के साथ किराये के कमरे में कटवारिया सराय में रह रहा था।
विज्ञापन

इंजीनियर थे पिता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऋषिकेश के पिता बिहार में इंजीनियर थे। पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पिता की जगह ऋषिकेश कुमार के बड़े भाई को सरकारी नौकरी मिल गई थी। भाई भी इंजीनियर है। मां ऋषिकेश के इलाज के लिए दिल्ली उसके पास रहने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें