फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Baba: नोएडा के एक चैनल में डिबेट के दौरान बाबा के साथ मारपीट, डंडे से किया हमला; कोने में बैठकर बचाई जान

Fri, 28 Feb 2025 10:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के एक निजी मीडिया चैनल में आईआईटी बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
आईआईटी बाबा अभय सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के एक निजी चैनल में आईआईटी बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आईआईटी बाबा को एक नामी न्यूज चैनल ने अपने यहां डिबेट के लिए बुलाया। वहां तर्क-वितर्क शुरू हो गया। डिबेट में शामिल अन्य बाबाओं ने आईआईटी बाबा के खिलाफ हंगामा किया। इसके बाद आईआईटी बाबा पुलिस चौकी के बाहर बैठ गए। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कहा, मुझे एक चैनल में इंटव्यू के लिए बुलाया गया था। चैनल की गेस्ट कोर्डिनेटर ने इंटरव्यू के लिए बकायदा फ्लाइट की टिकट बुक की थी। इंटरव्यू के दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों ने मेरे साथ बदसलूकी की। इस दौरान बाहर से कुछ भगवा वेशधारी लोग न्यूजरूम के अंदर आए और मेरे साथ हाथापाई की। मुझे जबरदस्ती कमरे के अंदर बंद करने का प्रयास किया गया।'

आगे लिखा, 'उस दौरान वहां मौजूद स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से प्रहार किया। इस पूरी घटना के दौरान मैंने आत्मरक्षा करते हुए अपने आप को डंडे से बचाया और एक कोने में बैठकर पुलिस सहायता का इंतजार किया। पूरी घटना के दौरान मेरी इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चलता रहा, जिसमें अनेक साक्ष्य है। हालांकि बाद में उन लोगों ने उस व्यक्ति को भी बंद करवा दिया। हजारों लोग इंस्टाग्राम और प्रत्यक्षदर्शी के रूप में इस घटना के साक्षी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें