फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैम्ब्रिज से एलिवेटेड रोड को IIT की मंजूरी

Mon, 27 Jan 2014 09:30 PM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा कैम्ब्रिज स्कूल से शॉप्रिक्स मॉल तक बनने वाले एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट ने एक सीढ़ी और पार कर ली है।
विज्ञापन


चार सौ करोड़ रुपये के एस्टिमेट को आईआईटी दिल्ली ने मंजूर कर लिया है। अब सीईओ से अनुमति मिलते ही इसका टेंडर निकाला जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद इस पर काम शुरू होगा।

कैम्ब्रिज स्कूल से शॉप्रिक्स मॉल तक 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। सलाहकार की नियुक्ति कर परियोजना का विवरण पहले ही तैयार कर लिया गया है। इसका एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए आईआईटी दिल्ली को भेजा गया था। आईआईटी से मंजूरी मिल जाने से इस प्रोजेक्ट ने एक और सीढ़ी पार कर ली है।
विज्ञापन


प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट पर सीईओ की अप्रूवल लेकर टेंडर जारी किया जाएगा। हालांकि एक माह में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के आसार हैं। इस कारण चुनाव बाद ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू हो सकेगा।

इस एलिवेटेड रोड के बनने से आधा दर्जन चौराहों पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। खासकर सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल के सामने व निठारी तिराहे पर संकरा मार्ग होने के कारण वाहनों का निकल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

निठारी तिराहे पर मार्केट के चलते रिक्शा व अन्य वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। शॉप्रिक्स की तरफ आने वाले मार्ग पर निठारी के बाद साप्ताहिक बाजार लगता है, जिससे यहां सड़क पर रेहड़ी वाले व खरीदारों के वाहन खड़े हो जाते हैं। इस कारण यहां भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन


एनटीपीसी चौराहे पर भी पीक ऑवर में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। परिवहन कार्यालय के सामने भी कट होने के कारण आए दिन जाम लगता रहता है। इस एलिवेटेड रोड के बनने से ये दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने इसकी कागजी औपचारिकता पूरी करवाकर जल्द काम शुरू कराने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें