नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) में विद्यार्थियों के लिए नौकरी पाने के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से 29 अप्रैल को एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इग्नू के मुख्यालय डॉ. बी.आर आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में कंपनियों की ओर से 200 पदों के लिए छात्रों को नौकरी की पेशकश की जाएगी। एडुटेक, एविएशन, हॉस्पिटैलिटी सर्विस और एनजीओ सेक्टर की प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी। ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को दो कॉपी बायोडाटा, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अनुभव पत्र साथ लाने होंगे। ब्यूरो