फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियन स्वीटी ग्रेवाल बनीं दिल्ली सरकार में पीजीटी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी की रहने वाली स्वीटी ग्रेवाल ने खेल के मैदान से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। वह अब दिल्ली सरकार में पीजीटी फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई हैं। स्वीटी बचपन से ही ताइक्वांडो के प्रति समर्पित रहीं और उन्होंने कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा 2009 से 2012 तक वह भारतीय ताइक्वांडो टीम का हिस्सा रहीं। वहीं उन्होंने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2010 और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2014 में स्वर्ण पदक जीते। साथ ही सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिताओं में तीन बार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें