दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। विमानन विश्लेषण कंपनी ओएजी के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल हो गया है। विमानन विश्लेषण कंपनी ओएजी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट वर्ष 2025 में एशिया-प्रशांत का पाँचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बनकर उभरा है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इसने सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट और दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े वैश्विक हब को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल ) द्वारा संचालित यह एयरपोर्ट 2019 में जहां नौवें स्थान पर था, वहीं 2025 में छलांग लगाकर पाँचवें स्थान पर पहुंच गया।