दिल्ली के चाणक्यपुरी में एंबेसी इलाके में विदेश मंत्रालय कॉम्पलेक्स में रह रहे भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी जितेंद्र रावत (44) ने कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल से कूदकर शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता लगा है।
बेल्जियम से ट्रांसफर होकर दिल्ली आए
बताया जा रहा है कि वह हमेशा कहते थे कि उसे आईएएस दिया जाना था, मगर आईएफएस दे दिया गया। वह अवसादग्रस्त थे और उनका इलाज चल रहा था। जितेंद्र रावत जून 2024 में बेल्जियम से ट्रांसफर होकर दिल्ली आए थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।