स्टूडियो 19 फिल्म्स ने दिल्ली के क्राउन प्लाजा, रोहिणी में पहला बॉलीवुड पेजेंट 'बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017 का आयोजन किया। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका था, जो बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बनाने को प्रयासरत हैं। देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐक्टिंग और मॉडलिंग के अपने हुनर का यहां प्रदर्शन किया।
इस कॉन्टेस्ट में नई दिल्ली के सार्थक वर्मा को बॉलीवुड मिस्टर इंडिया 2017 और चंडीगढ़ की प्रवीणा भल्ला को बॉलीवुडमिस इंडिया 2017 के टाइटल्स से नवाजा गया।
बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017 के साथ स्टेज शेयर करने के लिए इस मौके पर कई फिल्म व टेलीविजन स्टार भी उपस्थित थे। फिनाले के दौरान विजेता की घोषणा करने के लिए जूरी पैनल में बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी कलाकार व निर्देशक शामिल थे: अरबाज खान (अभिनेता/निर्देशक/निर्माता), सना खान (अभिनेत्री), महिमा चौधरी (अभिनेत्री), रजनीश दुग्गल (अभिनेता), क्लॉडिया सीजला (अभिनेत्री), देबीना बैनर्जी (अभिनेत्री), सिमरन कौर (अभिनेत्री, धारावाहिक - अग्निफेरा), यशअहलावत (अभिनेता/फिल्म फाइनैंसर) इनके अलावा दिल्ली के कई हाई-प्रोफाइल दिग्गजों, ब्यूरोक्रेट्स और पेज 3 सलेब्रिटीज ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
अभिनेता अरबाज खान ने अपनी बात से कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा, ' हर प्रतिभागी अपने आप में बेहद खास है, बॉलीवुड में अच्छा काम करने की क्षमतासबके अंदर है। हर कोई बहुत मेहनती और उत्साही है। उन्होंने सभी को ईद की बधाईयां भी दी।
इस मौके पर अभिनेता और स्टूडियो 19 फिल्म्स के संस्थापक यश अहलावत ने कहा, 'ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी पेजेंट के माध्यम से कॉन्टेस्ट के विजेताओं और प्रतिभागियों को बॉलीवुड में सीधी एंट्री मिल रही है। देश में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनमें टैलेंट तो बहुत है पर एक्सपोजर नहीं मिल पाता। अपनी ट्रेनिंग के माध्यम से हम उन्हें वह सुनहरा अवसर दे रहे हैं।
स्टूडियो 19 फिल्म्स की सीईओ रुचिका कृष्णानी ने इस बाबत कहा, 'स्टूडियो 19 फिल्म्स युवा मॉडल्स और कलाकारों को एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहा है। शॉर्ट फिल्म्स और विज्ञापन के माध्यम से वे सिल्वर स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। विजेताओं को फीचर फिल्म में ऐक्टिंग का अवसरदिया जाएगा। स्टूडियो 19 फिल्म्स की मदद से उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए पूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
दिल्ली के डिजाइनर्स ने अपनी रचनात्मकता और पूरी मेहनत के साथ प्रतिभागियों के लिए उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से ऐसे परिधान डिजाइन किए, जो कि इवेंट केबिल्कुल मुफीद थे। भारतीय एथनिक कल्चर को ध्यान में रखते हुए डेजिगनेयर फैशन की रीतिका ने शाम के लिए कुछ ऐसे परिधान तैयार किए, जोभारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक हैं।
इस कलेक्शन की शो स्टॉपर देबीना बोनर्जी थीं। के स्टूडियो की मुक्ता वालेचा ने परफेक्ट बॉडी स्टाइल और पोस्चर के हिसाब सेइवेंट के लिए खासतौर पर वेस्टर्न आउटफिट्स तैयार किए थे। इनके कलेक्शन की शो स्टॉपर सीमरन कौर थीं। प्रो प्ले और फाइनल मॉडल के गारमेंट्स और गाउन कलेक्शन को कोकून की प्रोमिला ने डिजाइन कियाथा। इस कलेक्शन की शो स्टॉपर क्लॉडिया सीजला थीं।
6 राउंड के बाद कार्यक्रम का फाइनल राउंड दिल्ली में आयोजित किया गया। मेगा फिनाले ऑडिशन में विजेताओं के नामों की घोषणा करने से पहले कई राउंड्स काआयोजन किया गया था। विभा सुदर्शन द्वारा जीवन सलाह सत्र, आलोक शर्मा ने मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक बातचीत की चर्चा की। पहले सत्रों में श्याला कोहली द्वारा ध्यान और शक्ति योग के लिए सकारात्मकता का मार्ग प्रशस्त किया गया था। गुंजन तनेजा गौर द्वारा मेक-ओवर और अनुष्का तुगनत द्वारा स्टाइलिंग के साथ, प्रतियोगी रैंप वॉक करने के लिए तैयार थे। फाइनल रेंप से पहले वरुण चौहान द्वारा पोर्टफोलियो फोटो शूट भी आयोजित किए गए थे। विजय रॉय कार्यक्रम के कोरियोग्राफर थे।
बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017
यह कॉण्टेस्ट उन युवाओं के लिए एक अवसर है, जो पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में अपनी सशक्त पहचान बनाना चाहते हैं। यह टाइटल जीत कर वे अपना सपना पूराकर सकेंगे। देश के 64 शहरों में इसका आयोजन करने के पीछे मकसद यही है कि हर जगह के प्रतिभावान लोगों का टैलेंट दुनिया के सामने लाया जा सके। एक्सपर्टपैनल में कोरियोग्राफर, सुपरमॉडल्स और स्टार्स शामिल रहेंगे, जिससे कि बेस्ट टैलेंट को चुना जा सके। ऑडिशन खत्म होने के बाद चुने गए प्रतिभागियों के लिएग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद वे ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे, जिसमें मुख्य रूप से बॉलीवुड स्टार्स, ब्यूरोक्रेट्स, हाईप्रोफाइल डिगनिटरीज, पेज 3 के जाने-पहचाने चेहरे और मीडिया की मौजूदगी होगी।